रिपोर्ट – चंद्रशेखर!
अमरपुर। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरपुर थाना पुलिस ने डूमरामा गांव में छापेमारी कर शुभम कुमार उर्फ शुभम भट्टाचार्य और मो. तेहारत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मकान से एक देसी पिस्टल, दो मास्केट, एक कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। कार्रवाई के संबंध में अमरपुर थाना प्राथमिक दर्ज किया गया ।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को गुप्त सूचना पर मकान की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार शुभम के खिलाफ अमरपुर, भागलपुर, मुंगेर और नवगछिया के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस ने 13 सितंबर को रुद्र चौधरी को लोडेड कट्टा और 18 सितंबर को झुको देवी को कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।



