भोजपुरी पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर में बाढ़ का पानी भले ही कम होने लगा हो, लेकिन बाढ़ प्रभावित परिवारों की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं। ऐसे में भोजपुरी पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण का अभियान लगातार जारी है। रविवार को बड़हरा प्रखंड के घांघर गांव में पवन सिंह की टीम ने राहत सामग्री पहुंचाकर जरूरतमंद परिवारों की मदद की। इस दौरान महिलाओं ने राहत सामग्री मिलने पर खुशी जताई और पवन सिंह को आशीर्वाद दिया।
महिलाओं ने कहा- पहली बार मिली ऐसी मदद
घांघर में राहत सामग्री प्राप्त करने वाली महिला ने बताया कि उन्हें पवन सिंह की ओर से साड़ी, लुंगी, चूड़ा, मिठाई और माचिस समेत अन्य सामग्री मिली है। बच्चों के लिए कपड़े भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की मदद पहली बार मिली है।
राहत सामग्री मिलने के बाद महिलाओं और ग्रामीणों ने पवन सिंह के प्रति आभार जताया। लोगों का कहना था कि बाढ़ की परेशानी के बीच जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचना राहत की बात है।

पवन सिंह की टीम की ओर से ब
घांघर में अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसमें महिलाओं के लिए साड़ी, बुजुर्ग पुरुषों के लिए धोती, लुंगी और गमछा, खाद्य सामग्री तथा छोटे बच्चों के लिए कपड़े शामिल हैं।
इस राहत अभियान का नेतृत्व पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह कर रहे हैं। टीम के सदस्य गुड्डू सिंह समेत अन्य लोग भी वितरण कार्य में शामिल रहे। एक-एक परिवार और लाभार्थी का नाम लेकर सामग्री देने की प्रक्रिया की बात भी सामने आई।
पवन सिंह की ओर से इससे पहले पिपरापाती में कटान से प्रभावित बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच भी राहत सामग्री का वितरण किया गया था। अब बड़हरा प्रखंड के घांघर में राहत पहुंचाने के बाद क्षेत्र के अन्य प्रभावित गांवों तक भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
रानू सिंह के अनुसार, बड़हरा क्षेत्र में जो गांव अभी राहत सामग्री से वंचित हैं, वहां भी आगे मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस तरह पवन सिंह की टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत वितरण का अभियान लगातार जारी रखने की बात कह रही है।

Join us on: