विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल की जिला बैठक मे हितचिंतक अभीयान, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रम पर चर्चा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला कमिटी विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल की बैठक नगर मुख्यालय स्थित श्री श्री 108 श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी, तिवारी पोखर, वार्ड नंबर–32, भौआरा के प्रांगण में आयोजित किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल सिंह, प्रांत मंदिर एवं अर्चक पुरोहित सम्पर्क आयाम प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह ने की।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी हितचिंतक अभियान को सफल बनाने, संगठन के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रम मे सक्रिय सहयोग देने को लेकर एक मत दिखाई दिए।
बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद् जिला मंत्री जीवकांत झा, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र झा एवं पंकज मेहता, जिला मंदिर एवं अर्चक पुरोहित सम्पर्क आयाम प्रमुख प्रकाश मिश्र, बजरंग दल संयोजक तरुण राठौर, आदित्य सिंह, सह-संयोजक सोनू कुमार, नगर अध्यक्ष हरिश्चंद्र राउत, नगर मंत्री गोनू यादव, सह-मंत्री विक्की कुमार एवं आनंद कुमार, महंत शिव शंकर दास, सचिन कुमार, सोनू कुमार दास, विकास कुमार, सोनू कुमार यादव, पीयूष राजपूत सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थें।

बैठक के दौरान वार्ड नंबर–32 की नई टीम की घोषणा भी की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा समाज में सेवा, संस्कार और संगठन के कार्यों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता एवं आगामी अभियानों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Join us on: