पटना – 8 दिनों से गायब युवक को लेकर हंगामा, तीन घंटे तक जाम रहा बख्तियारपुर फोरलेन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार का आठ दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और 3 घंटे तक मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। अमन के गायब होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सूर्यपूरा गांव के पास मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। करीब 3 घंटे तक फोरलेन जाम कर लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नाराजगी देखी गई। परिजन स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के बड़े पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एक नामजद समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ अथमलगोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अमन पटना के महेंद्रू स्थित एक ट्रेनिंग कॉलेज में काम करता था। वह पटना किसी काम से जाने की बात कहकर अपने दोस्त ऋषभ के साथ ट्रेन से पटना के लिए निकला था। रास्ते में ऋषभ के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की और उसे वहीं गाड़ी से उतार दिया, जबकि अमन को लेकर स्कॉर्पियो सवार बदमाश आगे चले गए। ऋषभ ने घर लौटने के बाद परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने अथमलगोला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

Byte — आक्रोशित ग्रामीण और परिजन

Join us on: