बेगूसराय- विश्वकर्मा पूजा कर रहे किसान को मारी गोली, गंभीर हालत में ईलाजरत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

-बेगूसराय में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने विश्वकर्मा पूजा कर रहे हैं एक किसन को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से घायल अवस्था में किसान को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। घायल किसान की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के रहने वाले अनमोल महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि रात में अनमोल महतो अपने घर के सामने विश्वकर्मा पूजा कर रहे थे। तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। और गोली लगने से किसान अनमोल महतो गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर गया। परिजनों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अपराधी गांव के ही रहने वाले हैं और जान मारने की नीयत से ही गोली अनमोल महतो पर चलाई है। हालांकि परिजनों का कहना है कि अनमोल महतो पेसे से किसान है। और घर के सामने ही विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विश्वकर्मा जी का पूजा कर रहे थे। तभी यह वारदात हुई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के द्वारा अपने स्तर से अपराधी की पहचान करने में लगी हुई है।
बाइट – अनिता देवी, पत्नी
बाइट – अनमोल महतो, घायल

Join us on:

और पढ़ें