रिपोर्ट -अमित कुमार!
2026-27 मे केन्द्र की मखाना विकास योजना के लिए 89 करोड 79 लाख 68400 रुपया मंजूर किया गया।
366 पद पर बहाली
स्वास्थ्य विभाग के अधीन पाच सरकारी मेडिकल कालेज मे सहायक प्राध्यापक के खाली 366 पद पर जब तक पक्की नियुक्ति नहीं होती तब तक ठेका पर बहाली की मंजूरी दी गई। ये पाच कालेज है – बेतिया, पूरनिया, मधेपुरा मे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज, छपरा सारण और समस्तीपुर मे राम जानकी मेडिकल कालेज।
दंत चिकित्सा कालेज और अस्पताल मे प्रोफेसर, सह प्रोफेसर, रीडर और व्याख्याता के खाली पद पर भी पक्की बहाली तक ठेका पर नियुक्ति होगी। डा रवि शंकर प्रसाद, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, बहादुरपुर अलौली खगडिया, जो 17 नवंबर 2021 से बिना सूचना के गैर हाजिर थे, उनको सेवा से हटाने की मंजूरी दी गई।
पाम की खेती पर जोर
नेशनल मिशन आन एडिबल आयल – आयल पाम योजना के तहत साल 2026-27 मे काम के लिए 2 करोड 10 लाख रुपया मंजूर। इस योजना का मकसद पाम की खेती को बढाना और खाद्य तेल मे आत्मनिर्भर बनना है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के लिए 2026-27 से 2027-28 तक 78 करोड 34 लाख 22 हजार रुपया मंजूर।
विष्णुपद मंदिर कारिडोर के लिए 3516 करोड
गया जिले मे स्थित विष्णुपद मंदिर क्षेत्र का विकास काशी विश्वनाथ कारिडोर वाराणसी की तर्ज पर किया जाएगा, इसके लिए 3516 करोड 5 लाख की मंजूरी दी गई। मंदिर क्षेत्र मे मल्टी लेवल कार पार्किंग, एलिवेटेड पथ, मानपुर ब्रिज रैंप, घाट का विकास, डारमेट्री और कैंटीन, सीता कुंड का निर्माण होगा। इंद्रपुरी बराज से 23 किलोमीटर ऊपर एक इंटक वेल बनेगा, जिससे सोन नद का पानी पाइप से उत्तर कोयल मुख्य नहर मे भेजा जाएगा।
ईंट भट्ठा वालो को राहत
बिहार सूचना आयोग मे दो अतिरिक्त पद बनाए गए। जल संसाधन विभाग के लिए आकस्मिक निधि से 1000 करोड अग्रिम खर्च की मंजूरी। साल 2024-25 तक ईंट भट्ठा वालो के 266 करोड बकाये के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना मंजूर।
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना मे पैरावेट स्कूल के लिए चार अनुदेशक और दो लिपिक के कुल 6 पद बनाए गए, इसके लिए 45 लाख 98832 रुपया मंजूर। बिहार राज्य विमानन भर्ती नियमावली 2026 और जिला खनिज फाउंडेशन नियमावली 2026 को भी मंजूरी दी गई।



