रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत कल्याणेश्वर महादेव स्थान में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के द्वारा गरीब चौपाल यात्रा के तहत महासम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजित चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विमला कुमारी व मंच संचालन प्रदेश महासचिव मिश्रीलाल यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहूंचे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित अन्य अतिथियों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा गरीबों के हितों में कार्य करती आ रही है। किसान चौपाल यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन मिले। साथ ही पूर्व में मिले वासगीत पर्चा वाले के जमीन का दाखिल खारिज जल्द किया जाय। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों में गरीब चौपाल यात्रा और सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलितों, पिछड़ों और गरीबों की समस्याओं का समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार, प्रदेश प्रधान महासचिव राकेश पांडेय, विधायक ललन राम, डॉक्टर मुकेश मांझी, प्रखंड अध्यक्ष नरेश सदा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताएं मौजूद रहे।




