समस्तीपुर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट!.
समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा ट्रक की चपेट में आने से हुआ। मृतका की पहचान दामोदरपुर महुली अख्तियारपुर पंचायत निवासी आशुतोष रंजन की पुत्री सिद्ध कुमारी के रूप में बताई जा रही है। वह संत मैरी स्कूल की छात्रा थी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।




