रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
हरलाखी बाजार में नकली निहार हेयर ऑयल की बिक्री का खुलासा,चार किराना दुकानों पर छापेमारी मे 109 बोतलें जब्त
नकली निहार हेयर ऑयल बेचने पर चार दुकानदारों पर कार्रवाई, पुलिस जांच में जुटी
मधुबनी जिले के हरलाखी बाजार में शनिवार को नकली निहार नेचुरल्स कोकोनट जैस्मीन हेयर ऑयल की बिक्री के खिलाफ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान चार किराना दुकानों से नकली हेयर ऑयल की कुल 109 बोतलें बरामद की गईं। छापेमारी पुलिस टीम के सहयोग से कंपनी के जांच अधिकारी द्वारा ये कार्वाई की गई।
जानकारी के अनुसार, मेरिको लिमिटेड से प्राप्त सूचना के आधार पर नकली उत्पाद की बिक्री की शिकायत का सत्यापन करने के लिए कम्पनी द्वारा जांच दल गठित किया गया था। टीम के सदस्यों द्वारा पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ हरलाखी बाजार में छापेमारी शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान राजन किराना से 200 एमएल की 15 तथा 400 एमएल की 23 बोतलें बरामद की गईं। इसके बाद लक्ष्मी किराना से 200 एमएल की छह और 400 एमएल की एक बोतल, अनुष्का किराना स्टोर से 200 एमएल की 37 और 400 एमएल की 14 बोतलें तथा परशुराम किराना से 400 एमएल की छह बोतलें बरामद की गईं।
छापेमारी के बाद सभी बरामद उत्पादों को जब्ती सूची तैयार कर थाना लाया गया। जहां निहार कंपनी कर्मचारी द्वारा आवेदन थाना को देते हुए कम्पनी के नकली प्रोडेक्ट बेचने बालो के विरुद्ध कार्वाई करने की बात कही गई। मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया है कि आवेदन में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63/65 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) के तहत कार्रवाई का उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले को लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्वाई से ऐसे नकली प्रोडक्ट बेचने वालों मे दहसत व्याप्त है। बताते चले की इस तरह के नकली प्रोडक्ट बेचने वाले का जिले भर मे भरमार है। कुछ दिन पूर्व जिले के वाजारो मे ऐसे नकली प्रोडक्ट बेचने वाले का भंडा फोर हो चुका है। फिर भीभोले भाले उपभोक्ताओं के जिंदगी के साथ खेलने का काम बदस्तूर चल रहा है।




