वैशाली- भाजपा नेता राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 खोखे बरामद, बेडरूम तक गोली के निशान!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

हाजीपुर —: बीती रात सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में भाजपा नेता राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध 10 से 15 राउंड फायरिंग कर दी।

गोली के निशान घर के मेन गेट से लेकर बेडरूम तक मिले हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त भाजपा नेता घर में ही मौजूद थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलते ही एसएसपी शुभांक मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ और एफएसएल की टीम ने मौके से 11 खोखे बरामद कर साक्ष्य जुटाए।

एसएसपी ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। कई तरह के विवाद सामने आ रहे हैं, जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।”

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

Join us on: