पटना के गाँधी मैदान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, एकमुश्त चालान का हुआ निबटारा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

इस आयोजन के तहत एकमुश्त यातायात चालान निपटारा योजना लागू की गई इस योजना का लाभ लेने के लिये सुबह से ही वाहन चालको की बड़ी कतार लगी रही

प्रशासन की ओर से सात नंबर द्वार पर बत्तीस काउंटर लगाए गए थे हर काउंटर पर चालान की जाँच और आधी रकम जमा कराने की सुविधा दी गई थी

कई चालक इस बात से नाराज दिखे कि कतार बहुत धीरे चल रही थी और सूचना सही तरीके से नहीं दी जा रही थी कुछ लोगो ने कहा कि अधिकारी नियम से काम नहीं कर रहे और अपनी मर्जी से पर्ची काट रहे है इसी कारण वहाँ हल्ला और बहस का माहौल बन गया

यह योजना बिहार सरकार के परिवहन विभाग की ओर से चलाई जा रही है इस योजना के तहत नब्बे दिन से अधिक पुराने चालान पर पचास फीसदी छूट दी जा रही है

प्रदूषण प्रमाण पत्र बीमा फिटनेस लाइसेंस रजिस्ट्रेशन बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट मोबाइल पर बात तेज रफ्तार और लाल बत्ती तोड़ने जैसे मामले इस योजना के दायरे मे आते है जबकि अधिक भार वाले वाहनो के चालान इस योजना से बाहर रखे गए है

पिछली बार मई माह मे हुई लोक अदालत मे बीस हजार से अधिक चालान का निपटारा हुआ था और करीब पाँच करोड़ रूपया जमा हुआ था

सचिव राज कुमार ने सभी वाहन स्वामियो से अपील की है कि वे इस मौके का लाभ उठाए और आगे से यातायात नियम का पालन करे ताकि सड़क पर सुरक्षा बनी रहे

Join us on: