बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत खरीफ 2024 मौसम के लाभुक किसानों को सहायता राशि प्रदान की गई!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत खरीफ 2024 मौसम के लाभुक किसानों को सहायता राशि प्रदान की गई है।

सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने आज किसानों को सहायता राशि का वितरण किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि खरीफ 2024 में जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ था, उन्हें इस योजना के तहत मुआवजा दिया गया है।

मंत्री ने बताया कि इस मौसम में कुल 1 लाख 17 हजार 708 लाभुक किसानों को लाभ मिला है। किसानों को कुल 1 अरब 4 करोड़ 46 लाख 46 हजार 405 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके खाते में DBT के माध्यम से भेजी गई है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना पूर्ण रूप से राज्य सरकार की निधि से संचालित है। इसके तहत किसानों को किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना होता है।

योजना के तहत उपज दर में 20% तक के ह्रास पर 7500 रुपये प्रति हेक्टेयर और 20% से अधिक ह्रास पर 10000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता दी जाती है, अधिकतम 2 हेक्टेयर तक।

बाइट- राम कृपाल यादव, मंत्री, सहकारिता विभाग, बिहार सरकार

Join us on: