मशरूम हाट के नाम पर 2.67 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड आशुतोष मंगलम गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मशरूम हाट के नाम पर 2.67 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड आशुतोष मंगलम गिरफ्तार; जीविका दीदियों के नाम पर लिया था लोन

SSP के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने किया खुलासा, बहन शिवांगी के साथ मिलकर बनाई थी फर्जी कंपनी – सीतामढ़ी और गोपालगंज में भी कर चुका है ठगी

मुजफ्फरपुर। जिले में मशरूम उत्पादन और मशरूम हाट बनवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस कांड के मुख्य अभियुक्त आशुतोष मंगलम, थाना-काजी मोहम्मदपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। कैसे करता था ठगी?
एसएसपी के अनुसार आरोपी अपनी बहन शिवांगी के साथ मिलकर Smart Gravity Agrotech Pvt. Ltd. नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को झांसा देता था। कहा जाता था कि 90-120 दिन में Smart Hut बनाकर देंगे, मशीन और रॉ मटेरियल देंगे और हर महीने 11 से 13 हजार रुपये का मुनाफा होगा। अगर उत्पादन नहीं हुआ तो बैंक की EMI कंपनी भरेगी। इसी झांसे में आकर कई लोगों ने PMEGP, PM-SME और बिहार हॉर्टिकल्चर मिशन की मशरूम योजना के तहत लोन लिया और कुछ ने अपनी निजी राशि भी लगाई। जीविका दीदियों के नाम पर 1.90 करोड़ का लोन जांच में खुलासा हुआ कि
बोचहां थाना कांड सं-225/25: 60 जीविका दीदियों के नाम पर बिहार ग्रामीण बैंक से 1,18,58,727 रुपये का लोन
मुशहरी थाना कांड सं-219/25: 60 जीविका दीदियों के नाम पर 72,67,025 रुपये का लोन
सरैया थाना कांड सं-52/26: वादिनी प्रीति कुमारी से मशरूम हाट के नाम पर 21 लाख रुपये लेकर 4 बाउंस चेक दिया

इस तरह अब तक 5 कांडों में कुल 2.67 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सीतामढ़ी के मुफस्सिल थाना में 16 लाख और गोपालगंज के थावे थाना में 39 लाख की ठगी की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के अनुश्रवण में सरैया SDPO के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तकनीकी अनुसंधान के बाद आरोपी को दबोचा गया। उसके पास से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उसकी बहन समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त, आशुतोष मंगलम, पिता – रामकिशोर सिंह, थाना – काजी मोहम्मदपुर, मुजफ्फरपुर

बाइट:- राजेश सिंह प्रभाकर,
ग्रामीण एसपी, मुज़फ्फरपुर

Join us on: