नवादा / सोनू सिंह ।
नवादा के हर प्रखंड में लगेगा रोजगार शिविर, SIS में सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के युवाओं को मौका
विशेष जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं । +91 83193 27946
नवादा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। SIS लिमिटेड की ओर से नवादा के सभी प्रखंडों में रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के माध्यम से सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और ऑफिस से जुड़े पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें निर्धारित योग्यता रखने वाले 10वीं पास, 12वीं पास और स्नातक अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास या फेल अभ्यर्थियों को भी अवसर दिए जाने की जानकारी दी गई है।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, SIS एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा कंपनी है, जो भारत के अलावा सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी कार्यरत है। कंपनी की ओर से चयनित कर्मचारियों को नौकरी के साथ पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआईसी, मेडिकल इंश्योरेंस सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी सुविधा भी कंपनी द्वारा दिए जाने की जानकारी दी गई है।
सुरक्षा जवान पद: अभ्यर्थी की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच तथा लंबाई 168 सेंटीमीटर से अधिक होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या फेल बताई गई है। प्रारंभिक वेतन 16,000 से 32,000 रुपये तक बताया गया है।
सुपरवाइजर पद: इसके लिए 12वीं पास होना आवश्यक है तथा लंबाई 170 सेंटीमीटर बताई गई है।
ऑफिस पद: इसके लिए स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। उम्र और वेतन से संबंधित जानकारी भर्ती शिविर में कंपनी के प्रतिनिधियों से प्राप्त की जा सकती है।
बेरोजगार युवा अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले रोजगार शिविर की तारीख, स्थान और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेकर निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंच सकते हैं।




