कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने अरवल में नए न्यायालयों का किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने अरवल में नए न्यायालयों का किया उद्घाटन

व्यवहार न्यायालय, अरवल परिसर में गुरुवार को आयोजित समारोह में पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर सिंह ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अरवल तथा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अरवल के न्यायालय का उद्घाटन किया। समारोह में पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायाधीश-सह-न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी समेत अन्य न्यायाधीश एवं न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान न्यायमूर्ति सुधीर सिंह ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अपर जिला न्यायाधीश-I एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अरवल के नवनिर्मित आवासीय भवनों का ई-उद्घाटन किया। साथ ही जहानाबाद के नवनिर्मित उत्पाद न्यायालय भवन का भी ई-उद्घाटन हुआ। समारोह में न्यायिक आधारभूत संरचना के विस्तार को आम लोगों को बेहतर एवं सुगम न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Join us on: