भागलपुर में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबकर हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर में गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे पानी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई ! इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।परिजनों के मुताबिक, परिवार के लोग खेत जाने के लिए निकले थे कि, इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में चले गए !एक व्यक्ति को डूबता देखकर दूसरे लोग उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। इसी क्रम में एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में कई लोग गहरे पानी में डूब गए !हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास शुरू किया। सभी को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।मृतकों की पहचान मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।घटना के बाद थानाध्यक्ष, मुखिया समेत स्थानीय लोग भी मायागंज अस्पताल पहुंचे।पांच मौतों से गांव में पसरा मातम! एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही कोयली खुटहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।इधर, बाढ़ के बीच सड़क पर जमा पानी से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कई स्थानों पर सड़क और आस-पास के इलाके में पानी की गहराई का पता नहीं चल रहा है। प्रशासन से जलजमाव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेडिंग करने की मांग की गई है।ईधर पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है!

Join us on: