रिपोर्ट – मनोज कुमार!
-बेतिया के नौतन वर्दाहां पंचायत के मरुआहाँ में गुरुवार को भूमि और गंडक नदी घाट विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी, बेतिया भेज दिया है। एसडीपीओ 2 राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस फिलहाल घटनास्थल पर कैंप कर रही है।




