आरा में गांजा तस्करी का खुलासा,एक घर से करीब 25 किलो गांजा बरामद!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले एक आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।

दरअसल, आरा नगर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि शिवगंज शीतल टोला निवासी गणेश कुमार उर्फ खटाई, पिता शिवनाथ, के मकान से गांजा की खरीद-बिक्री और भंडारण किया जा रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद इसराफिल, आलोक कुमार और जगन्नाथ, सशस्त्र बल तथा कोर्स मोबाइल के जवान शामिल थे।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेट और पन्नियों में रखा गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। बरामद सामग्री को मौके पर ही तौलकर जब्त किया गया। पुलिस ने कई पुड़ियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की मात्रा करीब 25 किलोग्राम के आसपास बताई गई है। इसके अलावा गांजा की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली खाली पुड़ियां और Blue समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है।
कार्रवाई के दौरान गणेश कुमार उर्फ खटाई से गांजा की खरीद-बिक्री के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने गांजा खरीदकर लाने और उसकी बिक्री किए जाने की जानकारी दी।
मामले में पुलिस ने आरोपी गणेश कुमार उर्फ खटाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया जाता था और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

फिलहाल भोजपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Join us on: