नशे के कारोबार में तेजी से शामिल हो रही महिलाएं, राजधानी में शराब की खेप के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

राजधानी पटना में शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पटना जंक्शन के पास से रिया नाम की युवती को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है।

उसके हैंड बैग और शोल्डर बैग से लगभग 14 हजार रुपये कीमत की आधा दर्जन से अधिक ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से जा रही युवती और उसके साथियों को पकड़ा है। शराब की खेप को जब्त कर युवती को कोतवाली थाना लाया गया है।

पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे रुपयों का लालच देकर उसके एक परिचित ने यूपी से शराब की खेप लाने को कहा था। युवती पटना की रहने वाली है और मध्यमवर्गीय परिवार से है, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि वह पहली बार इस धंधे में आई है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बाइट – कृष्ण मुरारी प्रसाद, ASP लॉ एंड ऑर्डर, कोतवाली पटना

Join us on: