रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
गंगा के बढ़ते जलस्तर से वैशाली के महनार में हालात बद से बदतर हो गया है।आलम यह है कि निचले इलाके के बाद अब पानी ऊपरी क्षेत्र और रिहायशी इलाके में पानी भर रहा है और महनार नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्ड में बाढ़ का पानी घुस गया है।पानी की परेशानी झेल रहे लोगो मे प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है और बाढ़ पीड़ित लोगों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर सरकारी सहायता नहीं मिली तो मजबूरन लोग चक्का जाम करेंगे।लोगो ने आरोप लगाया कि अगर समय पर बांध बना दिया जाता तो यह हाल नहीं होता।नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 सहित कई वार्ड पूरी तरह जलमग्न हो गया है जिसने लोगो की परेशानी बढ़ा दी है और लोग जलकैदी बनकर रह गए हैं।बाढ़ पीड़ित लोगों ने साफ साफ इसके लिए वैशाली डीएम और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।बता दे कि जिले में गंगा और गंडक नदी से 6 प्रखंड प्रभावित है जिसमे सबसे अधिक राघोपुर और महनार प्रखंड क्षेत्र में लोग बाढ़ से बेहाल है और इस जलप्रलय से लाखों की आबादी पीड़ित है।




