:- रवि शंकर अमित!
– बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में अब ग्रामीणों ने सीबीआई जांच की मांग की है। पीड़ित के परिजनों ने ग्रामीण एसपी द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर संदेह जाहिर किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेमप्रसंग का मामला बताने के कुछ दिनों बाद ही ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार का तबादला प्रशासन विभाग में कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिक जांच में आरोपी के बयान पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताकर हड़बड़ी में बयान दे दिया, जिससे पूरे गांव समाज की बदनामी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों के सामने आरोपी लाली से फोन पर बात किया और वैसा ही प्राथमिकी में लिखने पर जोर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चार लोगों की मौत के बाद सभी लोग फोरलेन पर जाम लगाए हुए थे। किसी ने एफआईआर में लिखित आवेदन पर कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस हिरासत में बंद कैदी से फोन पर बात कराने के बाद एफआईआर दर्ज कराने का ग्रामीणों ने बाढ़ थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। अब ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, तभी पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा।
बाइट स्थानीय ग्रामीण




