राजधानी के दानापुर में स्नान के दौरान डूबा शिक्षक, खोजबीन में जुटी प्रशासन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

दानापुर बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान एक शिक्षक डूबा दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस गांव में शुक्रवार सुबह कृष्ण जन्माष्टमी पर एक शिक्षक बाढ़ पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने का मामला सामने आया है. अभी शव बरामद नहीं किया गया है. मृतक का पहचान मानस गांव निवासी स्व राम लखन सिंह के 55 वर्षीय पुत्र रवि शेखर सिंह के रूप में किया गया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह अपने के पास कमर भर बाढ़ के पानी में नहा रहे थे और पैर फिसलकर गहरे पानी में चले जाने से तेज धारा में बह कर डूब गए हैं. डूबने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन किया और शव बरामद नहीं किया गया है. इसकी सूचना एसडीओ व सीओ को दी गई है. सूचना पर एसडीआरएफ टीम शव को गंगा नदी में खोजबीन शुरू कर दिया है और अभी तक शव बरामद नहीं किया गया है. पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव व जिला पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता रंजीत कुमार यादव व भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने डीएम व एसडीओ से शव को खोजबीन करने की मांग किया है.एसडीओ वीरूपाक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि मानस गांव में बाढ़ पानी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति डूबने की सूचना मिली है. सुचना मिलने के बाद शव को खोजबीन के लिए एसडीआरएफ टीम को भेजा गया. शव को खोजबीन किया जा रहा है. अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है ।

Join us on: