रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
सुपौल :- कोशी नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को भारत – नेपाल सीमा पर अवस्थित कोशी बराज से पानी के डिस्चार्ज में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 02 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे कोशी बराज से कुल 2,29,650 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इसमें डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 2,25,650 क्यूसेक रहा। वहीं ईस्टर्न कोशी मेन कैनाल (E.K.M.C.) में पानी का डिस्चार्ज शून्य तथा वेस्टर्न कोशी मेन कैनाल (W.K.M.C.) में 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
बराज से अचानक बढ़े डिस्चार्ज के कारण कोशी नदी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। खासकर नदी किनारे बसे गांवों में रहने वाले ग्रामीण नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। कोशी के जलस्तर में वृद्धि होने की स्थिति में निचले इलाकों में पानी फैलने तथा कटाव का खतरा भी बढ़ जाता है।
बराह क्षेत्र में शाम 6 बजे बराज के डाउनस्ट्रीम में 1,57,000 क्यूसेक दर्ज किया गया था। इसके बाद बराज से पानी के डिस्चार्ज में वृद्धि हुई और शाम तक कुल डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया। जल प्रवाह में हुई इस वृद्धि को देखते हुए तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है।



