:- रवि शंकर अमित!
रेल प्रशासन, बेगूसराय द्वारा 4 वर्षीय गुमशुदा बच्ची रिया कुमारी की सकुशल बरामदगी के लिए आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई है।
उल्लेखनीय है कि रेल थाना, बरौनी में कांड संख्या 169/26, दिनांक 27.08.2026, धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत बच्ची के गुमशुदा होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। श्रीमती पूजा देवी, पति श्री शिव शंकर राम, निवासी ग्राम मदनपुर, थाना बलवाहाट, प्रखंड सिमरी बख्तियारपुर, जिला सहरसा के आवेदन के आधार पर उनकी लगभग 4 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है।

गुमशुदा बच्ची रिया कुमारी की उम्र लगभग 4 वर्ष है। उसकी माता का नाम श्रीमती पूजा देवी एवं पिता का नाम श्री शिव शंकर राम है। बच्ची का पता ग्राम मदनपुर, थाना बलवाहाट, प्रखंड सिमरी बख्तियारपुर, जिला सहरसा है।
बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए संबंधित पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन, बेगूसराय ने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा आम नागरिकों से अपील की है कि उक्त गुमशुदा बच्ची के संबंध में उपलब्ध सूचना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।
यदि किसी व्यक्ति को बच्ची रिया कुमारी के संबंध में कोई जानकारी अथवा सुराग प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा रेल थाना, बरौनी को दें। आमजन एवं मीडिया के सहयोग से बच्ची की शीघ्र सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण सहायता मिल सकती है।



