रिपोर्ट – अमित कुमार!
:- पटना उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फतुहा इलाके से 16 चक्का ट्रक से 1100 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की गई है जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक फतुहा इलाके में एक गोदाम में शराब की अनलोडिंग की जा रही थी जहाँ नागालैंड नंबर की ट्रक से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गई।



