सासाराम – भारी बारिश के करण शहर के कई इलाकों का पानी का प्रवेश, जन जीवन अस्त व्यस्त!

SHARE:

रिपोर्ट – पियूष कुमार!



खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के कैमूर पहाड़ी पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ों से निकलने वाला पानी अब शहर की ओर प्रवेश कर गया है। जिससे सासाराम का क़ादिरगंज, सहजलाल पीर तथा सहफुल्लह गंज में सड़क पर पानी घुस गया है। यहां तक की कई घर और दुकानों में भी पानी घुस गया है। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बता दे कि ये नगर निगम का शहरी क्षेत्र है और जिस तरह से रात में हुए मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ से निकली पानी मोहल्ले तक पहुंच गया है। लोगों का कहना है की निकासी की सुविधा नहीं होने के कारण यह पानी जमा हुआ है। साथ ही पहाड़ों से निकलने वाले पानी का निकासी के लिए बनाए गए रास्ते भी अतिक्रमित हैं। ऐसे में समस्या सामने आ रही है। तस्वीर में जो ये बाढ़ का नजारा आप देख रहे हैं ऐसा सासाराम के शहरी क्षेत्र है। बता दे कि यह सड़क जिस पर आप पानी देख रहे हैं, ये सासाराम नगर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ती है। साथ ही ताराचंडी देवी स्थान सहित कई जगहो पर इसी सड़क से होकर जाना होता है।

Join us on: