रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
मासूम शिवांश की मौत के बाद सड़क पर उतरा गुस्सा, बीच सड़क टायरों में लगाई आग; घंटों थमा रहा आवागमन, आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बस को ईंट-पत्थरों से किया क्षतिग्रस्त
शव रखकर सड़क जाम, टायरों में लगाई आग… आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त बस को बनाया निशाना
Anc घोड़ासहन में दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कुरनिया माता मंदिर के पास वैष्णव ट्रेवल्स की बस की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम शिवांश कुमार की मौत हो गई।
शिवांश अपने परिजनों के साथ मंदिर में पूजा करने गया था। इसी दौरान ढाका की ओर से घोड़ासहन आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया।
मोतिहारी ले जाने के दौरान रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर शव को बस स्टैंड में रखकर ढाका-घोड़ासहन मुख्य मार्ग जाम कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर आगजनी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जताया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
गुस्सा इतना बढ़ा कि लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बस पर ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना मिलते ही घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। अग्निशमन विभाग ने पहुंचकर जल रहे टायरों की आग बुझाई।
पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



