संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 47 किलो 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने एक ई-रिक्शा और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा से सुपौल की ओर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ सहरसा लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मुख्तार मंदिर के पास वाहन चेकिंग की गई, जहां संदिग्ध ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर 47 पैकेट में मादक पदार्थ बरामद हुआ। मौके से सुपौल निवासी पन्ना लाल साह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी है।



