रिपोर्ट – अमित कुमार!
.पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती समारोह का पटना में आयोजन, नेपाल की बाढ़ को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान।
पटना विधानसभा परिसर में पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल महोदय भी मौजूद रहे। अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने चंपारण की धरती और महात्मा गांधी की कर्मभूमि को नमन किया।
वहीं, नेपाल में आई बाढ़ और उससे प्रभावित इलाकों को लेकर राज्यपाल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर बिहार पूरी तरह सतर्क है और नेपाल को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार पहले से ही इस बात से अवगत रहा है कि नेपाल में भारी बारिश होने पर उसका असर बिहार पर भी पड़ता है।
राज्यपाल ने कहा कि बिहार को सुरक्षित रखने के लिए देश और बिहार के लोग पहले से ही तैयार थे। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नेपाल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और बिहार सुरक्षित है।



