:- रवि शंकर अमित!
कल दिनांक 29.08.26 को रात्रि में 19:30 बजे एक आवेदिका के द्वारा हाथीदह थाना में एक आवेदन दिया गया जिसमें उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को 3,4 अज्ञात लोगों के द्वारा जबरदस्ती एक गाड़ी में बैठा कर किसी अज्ञात जगह ले जाया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया।तब लड़की किसी तरह से मौका पाकर वहां से 4 बजे शाम में भागी और ऑटो में बैठ कर ऑटो वाले के नंबर से अपने मां से बात कर घर आई। तथा माँ को घटना की जानकारी दी!
हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह द्वारा उक्त सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया तथा तत्काल FSL को सूचना देते हुए नाबालिग पीड़िता को मेंडिकल जांच हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा और अनुसंधान प्रारंभ किया।अनुसंधान के क्रम में दिलखुश कुमार ,घर अलीनगर लखीसराय को कब्जे में लेकर पूछ ताछ किया गया तो उनके द्वारा घटना के संबंध में सारी बातें बताई गई। उनके द्वारा बताया गया कि उक्त नाबालिग पीड़िता से उसका पहले से संबंध है इसी क्रम में कल वह पीड़िता को लेकर बेगूसराय स्थित S Kumar होटल गया था, जहां उसके साथ वह कुछ घंटो तक ठहरा था। फिर वही लड़का उसे आधे रास्ते तक छोड़ने भी आया था।इस प्रकार मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया, लेकिन लड़की अपने माता पिता की डांट फटकार से बचने के लिए ये झूठी कहानी अपने घर में बता कर ये प्राथमिकी दर्ज कराई ।इस प्रकार घटना का सफल उद्भेदन महज 24 घंटे के भीतर किया गया। सूत्रों के अनुसार लड़का लड़की के बीच जीजा और साली का रिश्ता है और दोनों पहले भी मिलते रहें हैँ!




