नेपाल फ्लड इफ़ेक्ट, गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,घरेलू सामान लगातार बह रहा!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

खबर बिहार के हाजीपुर से है जहां बीते दिनों तिब्बत और नेपाल की सीमा पर स्थित हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से बाढ़ की घटना हुई थी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गये जबकी हजारों अभी भी लापता हैँ । नेपाल में तबाही के बाद हाजीपुर के गंडक नदी में खौफनाक मंजर देखने को मिला,गंडक नदी में बहते मिले इंसान और जानवरों के शव! वहीं मलवे के साथ लकड़ी,गैस सिलेंडर, चप्पल समेत अन्य घरेलू सामान बहता नजर आया। नदी के इस भयावह मंजर ने स्थानीय नाविकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों का दिल भी दहला दिया है। स्थानीय नाविक और लोगों के मुताबिक सुबह से बड़ी मात्रा में लकड़ियां नदी किनारे पहुंचीं, जिन्हें नाविकों ने निकालकर किनारे जमा किया।सबसे डरावना मंजर तब सामने आया, जब नदी में जानवरों के शव और इंसानी शव बहते दिखाई दिए। स्थानीय नाविकों का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से बड़ी संख्या में इंसानों के शवों को नदी में बहते देखा। हाजीपुर, सोनपुर पुरानी गंडक पूल से बहते शव और मलवे को देखने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही।

Join us on: