आभूषण दुकान में करीब 8 लाख की चोरी, दुकानदारों में भारी आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

खबर पश्चिम चंपारण जिले
के बेतिया से जहां साठी में ज्वेलरी दुकान में 7.90 लाख की चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल
नरकटियागंज। साठी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार की अहले सुबह साठी नवमी चौक स्थित एसबीआई बैंक के पीछे अनिल ज्वेलर्स का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 7.90 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
दुकानदार अमित कुमार के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। सुबह दुकान का ताला टूटा होने की सूचना मिली। चोरों ने शटर का ताला तोड़ने के बाद दुकान के अंदर रखी अलमारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की सबसे गंभीर बात यह है कि दुकान एसबीआई बैंक के पीछे स्थित है और आसपास पुलिस गश्ती के साथ 112 की टीम की भी आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर उसकी डिस्क निकाल ली। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: