वाहन चालकों को राखी बाँध कर ट्रैफिक पुलिस ने दिया जागरूकता का संदेश!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां रक्षाबंधन पर बेतिया पुलिस का विशेष ट्रैफिक जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांधी राखी
बेतिया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पश्चिम चम्पारण पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। स्टेशन चौक और बस स्टैंड, बेतिया के आसपास आयोजित अभियान में पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं बस चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
अभियान में पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) तथा यातायात थाना अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा ओवरटेकिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
अभियान को भावनात्मक संदेश से जोड़ते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने वाहन चालकों से स्वयं के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के अमूल्य जीवन की रक्षा के प्रति जिम्मेदार और सजग रहने की अपील की।
पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की।

Join us on: