संवाददाता :- विकास कुमार!
छात्र के ऊपर लाठी चार्ज मामले को लेकर पूर्व मंत्री सह बीजेपी के विधायक नीरज कुमार बबलू का बयान।सरकार छात्र हित में कर रही है काम
सहरसा में नया बाजार स्थित निज आवास पर मौजूद पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने छात्र पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज और बीपीएससी परीक्षा के एग्जामिनेशन कंट्रोलर के द्वारा छात्रों की तुलना कुत्तों से करने के मामले को लेकर बयान दिया है।उन्होंने कहा की जो अधिकारी आपत्तिजनक बयान दिया था छात्रों को लेकर ये उनको शोभा नहीं देता है।जैसे ही बयान आया सामने तो माननीय मुख्यमंत्री जी ने वैसे अधिकारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया है।छात्र हित में मुख्यमंत्री का कितना समर्पण है आप समझ सकते हैं।छात्र हमारे परिवार के है ,छात्र हमारे भविष्य है राज्य के हैं ,सरकार छात्र हित में लगातार काम कर रही है इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है।अगर किसी बात को लेकर वे धरने पर बैठे हैं तो मुझे लगता है कि वार्ता करनी चाहिए।इस संबंध में हमारी बात शिक्षा मंत्री जी से भी हुई है।अगर शिक्षा मंत्री इसमें पहल करते हैं तो रास्ता जरूर निकलेगा मुख्यमंत्री जी को अवगत कराएं।जो भी समस्या है ऐसा नहीं है जो समाधान नहीं निकलेगा।छात्र का मांग जो है हमें लगता है उनकी मांग ठीक ठाक है।कुछ मांग ऐसा हो सकता है जो मानने के लायक नहीं हो ।लेकिन मुझे लगता है वार्ता करने से समाधान हो जाएगा।वहीं उन्होंने लाठी चार्ज को लेकर कहा कि छात्र अगर ज्यादा कुछ करता है तो पुलिस अपना बचाव में काम करती है।माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी छात्र हित में कम कर रही है चाहे वह राज्य के छात्र हो या देश का छात्र हो।



