रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
विश्व के प्रथम गणतंत्र की धरती पर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त।डीएम एसपी ने गर्मजोशी से किया स्वागत।राजा विशाल के गढ़ समेत कई ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज परिवार के साथ गणतंत्र की धरती वैशाली पहुंचे।जहां उन्होंने राजा विशाल के गढ़ का भ्रमण किया साथ ही बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सहित ऐतिहासिक वैशाली के सभी स्थलों को देखा और भ्रमण किया।वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था।इस बीच जैसे ही मुख्य चुनाव आयुक्त परिवार के साथ वैशाली पहुंचे वैसे ही डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने गर्मजोशी से मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत किया।वहीं भ्रमण के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ आ कर गर्व की अनुभूति हो रही है क्योंकि यही वह जगह जहाँ से ढाई हजार साल पहले दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया गया था।उन्होंने कहा कि वैशाली आ कर उन्हें सौभाग्यपूर्ण वातावरण का अनुभव हो रहा है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जननी की धरती पर आ कर अच्छा लग रहा है और यहां के स्मारकों को देख कर सुखद अनुभूति हो रही है।
बाइट-ज्ञानेश कुमार,मुख्य चुनाव आयुक्त




