शेखपुरा- बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

SHARE:

रिपोर्टर:- रविशंकर कुमार!

शेखपुरा:- जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कच्ची रोड स्थित एक निजी किराए के मकान में रह रहे बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अश्विनी चंद्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक करपालक अभियंता की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की बताया गया है। वह पावर हाउस और मेंटेनेंस के कार्य के कार्यपालक अभियंता शेखपुरा की बिजली विभाग में कार्यरत थे। मृतक की पत्नी पम्मी कुमार ने बताया कि उनके पति अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही पति उन्हें पसंद नहीं करते थे। पत्नी के अनुसार, रविवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पत्नी ने बताया कि विवाद के बाद उनके पति कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने कई बार आवाज लगाई और दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Join us on: