रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के जयनगर
कमला नदी पर बने पुल से नदी के पानी मे छलांग लगाने के बाद25 वर्षीय अज्ञात यूवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने बिना देर किए नजदीक के अनुमंडल अस्पताल ले गया। लेकिन अस्पताल जाने के क्रम में यूवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान को लेकर जूट गए।
जानकारी के अनुसार, युवक ने कमला नदी के पुल से नीचे छलांग लगा दी। पुल से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन एवं संबंधित कर्मियों ने घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुट गए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा मे लग गई। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी मृतक का पहचान नही हो पा रहा था। लेकिन मृतक का पहचान जितेन्द्र राम, पिता सुरेन्द्र राम, गांव छाछा, थाना रैयाम, जिला दरभंगा के रुप मे कर लिया गया है। मृतक के परिजन मौके पर पहूंचे है। जिनका रो रो कर बूरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।




