रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
छपरा।सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव में शुक्रवार देर रात 17 वर्षीय रोहित कुमार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रोहित और आरोपी आकाश कुमार आपस में दोस्त थे और दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
आरोप है कि आकाश रोहित को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी चाकू लेकर जनता बाजार थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया गया है।वही पुलिस हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।




