जबतक बिहार का नेतृत्व एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति के पास रहेगा, अपराध पर लगाम असंभव – प्रशांत किशोर!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

PK ने पटना के IGIMS अस्पताल के पास हुई फायरिंग पर सम्राट चौधरी को घेरा, बोले- जब तक बिहार का नेतृत्व एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति के पास रहेगा जब सरकार का मुखिया ही अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है सरकार का चरित्र ही अपराध का है तो समाज में अपराध मुक्त समाज की कल्पना करना ही बेईमानी है

बिहार में बढ़ते सूखे नशे पर PK का बड़ा बयान, बोले- यहां जो फर्जी शराबबंदी का कानून है उसकी वजह से सूखा नशा आज है और आगे बढ़ेगा, मैंने दो वर्ष पहले ही कहा था उड़ता पंजाब की तरह उड़ता बिहार की बात होगी, फर्जी शराब बंदी का कानून जो भ्रष्ट यहां पर पुलिस अफसर हैं शराब माफिया हैं उनकी वजह से घर-घर सूखा नशा बढ़ेगा इससे समाज का बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है

PK ने गिरिराज सिंह पर दिया बड़ा बयान, कहा- बेगूसराय में कुशवाहा समाज के लोगों का वोट लेने के चक्कर में वे आज कल सम्राट चौधरी के पक्ष में बोलने की कोशिश कर रहे हैं, इस तरह की गंदी राजनीति को समाज समझता है, अनाप सनाप अनर्गल प्रलाप वो हमेशा से करते रहे हैं। लोग उनको इग्नोर करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा अगर बोलेंगे तो पूरी कुंडली जनता के सामने रखी जाएगी

Join us on: