संवाददाता :- विकास कुमार!
नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सहरसा पुलिस ने डुमरेल निवासी शिव यादव को 57 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं बाइक चोरी के मामले में बटराहा निवासी राजा यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों की जानकारी यातायात डीएसपी ने सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। पुलिस के अनुसार स्मैक के साथ गिरफ्तार शिव यादव से पूछताछ कर नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं राजा यादव से बाइक चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसकी अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है। यातायात डीएसपी ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार और वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
BYTE :- साइबर डीएसपी




