पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से परेशान मसलिया के एक किसान ने खोजी सिंचाई की अनोखी तरकीब

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

यूं ट्यूब से सीखकर एक किलो रशोई गैस से कर रहा है चार घंटे तक पटवन

मसलिया(दुमका)

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से तंग आकर मसलिया के एक किसान ने सिंचाई की अनोखी तरकीब ढूंढ ली| बसकीडीह पंचायत अन्तर्गत कुरुवा गांव के किसान फणीभूषण मंडल ने गैस सिलेंडर से पंप सेट चलाने का तरीका अपनाया है। जिससे उन्हें पैसों की बचत भी हो रही है। फणीभूषण को यह तरीका यूट्यूब से सीखने को मिला है जिससे खाली गैस सिलेंडर टंकी में बची थोड़ी सी गैस से घंटों तक पंप सेट चला कर फसल की पटसन कर ले रहा है। कहा कि एक किलो गैस भराने से चार घंटे बिना रुके सिंचाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल डीजल के साथ किरोसिन तेल ब्लेक में लेने से अस्सी से सौ रूपये लीटर पड़ जाता है। जिससे मुश्किल से एक सवा घंटे ही चल पाता है परन्तु एक लीटर गैस से चार घण्टे बिना रुके मशीन चलती रहती है। गैस सिलेंडर से रेगुलेटर स्विच लगाकर उसे स्लाइन के पतले पाईप से मशीन में साधारण तरीके से जोड़ा गया है। जिससे रेगुलेटर चालू करने व मशीन चालू हो जाता है और पानी फेंकने लगता है। फणीभूषण ने अपने खेत में पचास किलो गेंहू, सरसों,प्याज आदि फसल लगाया है। कुरुवा के जोरिया से दो सौ मीटर दूर पाईप से ले जाकर खेतों का पटसन कर रहा है। 
उसकी इस अनोखी तकनीक से गांव के अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर कुछ ऐसी ही व्यवस्था करने का मन बना रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment