पर्यटन स्थल मसानजोड़ में पार्किंग के नाम पर हो रही हैं अवैध वसूली

SHARE:

गौतम चटर्जी की रिपोर्ट

स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने मसानजोड़ थाना के एएसआई पर लगाया गंभीर आरोप

पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर किया अवैध वसूली में लिप्त अधिकारियों का खुलासा

रानीश्वर(दुमका)

सूबे की उपराजधानी दुमका में पर्यटन उद्योग के विकास की ब्यापक सम्भावना हैं|राज्य सरकार ने मसानजोड़ डैम, देवभूमि मलूटी ,विश्व प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल बासुकीनाथ धाम को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल शुरू कर दी हैं ।जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने संथाल विद्रोह के इतिहास से जुड़े मयूराक्षी नदी के आमजोड़ा घाट एवं दिगुली के संथाल काटा पोखर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास शुरू कर दिया हैं।मसानजोड़ एवं आसपास के टूरिस्ट स्पॉट में अस्सी फीसद पर्यटक पश्चिम बंगाल राज्य से आते हैं।आजकल पर्यटक चार चक्का वाहनों से यहां आकर पिकनिक करते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाते हैं|स्थानीय प्रशासन द्वारा मसानजोड़ के शिशु बागान में वाहन पार्किंग के निर्देश दिए गए हैं|सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस प्रशासन में जमे कई अधिकारी स्थानीय बेरोजगार युवकों के माध्यम से शिशु बागान स्थित वाहन पार्किंग स्थल से जबरन अवैध वसूली कर रहे हैं ।मसानजोड़ के स्थानीय बेरोजगार युवक अजित साह, शिव हेम्ब्रम ,राका माहातो ,सुबोध पुजहर ने जिले के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा को आवेदन देकर यहां स्थानीय पुलिस के द्बारा जबरन अबैध वसूली करने के मामले को उजागर किया हैं।लिखा हैं कि पुलिस उन बेरोजगार युवकों के माध्यम से अवैध वसूली करती हैं ।कड़ाके की इस ठंड में रात भर वसूली करने के एवज के मजदूरी के रूप में दो सौ रुपया दिया जाता हैं ।वसूली करने से इंकार करने पर थाना के एक एएसआई ने गाली गलोज कर झूठे केस में फ़ंसाने का धमकी दी हैं ।डैम के जलाशय के नीचे शिशु बागान के जिस जमीन पर वाहन पार्किंग की जाती हैं वह जमीन पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के सिंचाई विभाग के अधीन हैं ।उस जमीन से पार्किग के नाम पर वसूली सरासर गलत हैं ।यहां पर्यटकों से इस प्रकार अबैध बसूली करने पर पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ेगा ।

Join us on:

Leave a Comment