हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में साइकिल रैली का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, तिरंगे के साथ दिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश

मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बोर्डर पर स्थित गांवो मे
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के तहत 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के ‘ई’ समवाय हरने एवं इसके अधीनस्थ सीमा चौकी खौना तथा नहरनियां द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 को प्रातः 08.30 बजे से 10.00 बजे तक जागरूकता कार्यक्रम एवं ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली का आयोजन उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एस एस बी जवानों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यालय के बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों एवं बच्चों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
इसके उपरांत स्थानीय ग्रामीणों एवं बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने विशेष उत्साह एवं जोश के साथ सहभागिता की। तिरंगे के साथ निकली इस रैली ने सीमावर्ती क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों एवं बच्चों की ऐसे राष्ट्रीय अभियानों में सहभागिता राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करती है। उन्होंने सभी सीमावर्ती नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाएं तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।
कमांडेंट ने कार्यक्रम में शामिल सभी ग्रामीणों, बच्चों एवं एस एस बी कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Join us on: