रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी नगर पंचायत वार्ड 18 स्थित लोहिया चौक के पास सोमवार की देर रात हाइ वोल्टेज बिजली करंट की चपेट में आने से भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गये। गभीर रूप से जख्मी युवती की इलाज के लिये दरभंगा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। वहीं, घटना में घायल उसके भाई का इलाज फिलहाल दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतका की पहचान बेनीपट्टी नगर पंचायत के लोहिया चौक के रहने वाले जगदीश साह की पुत्री शिव कुमारी (20) के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी यूवक मृतका के सगे भाई राज कुमार साह उर्फ राजा साह, 30 वर्ष बताये जा रहे हैं। घटना सोमवार की रात के करीब 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का बेनीपट्टी से उमगांव जानेवाली मुख्य सड़क के किनारे मकान है। उस मकान के सामने सड़क के दूसरी ओर एयरटेल का टॉवर लगा है। मृतका के घर के पास बिजली का पोल है, जिससे होकर 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार ले जाया गया है और विद्युत संचरित होता है। देर रात में 11 हजार वोल्ट वाले बिजली के पोल पर शॉट सर्किट होने की वजह से तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। आस-पास के लोग धमाके की आवाज सूनकर दौड़े और घर से बाहर आ गये। मृतका और उसके भाई भी उस धमाके को सुनकर अपने घर से दौड़ते हुए बाहर आया, जहां विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। जिसे मृतका दोनों भाई बहन नही देख सका और करेंट के चपेट में आ गया। जिससे दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिये दरभंगा ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान रास्ते में ही शिव कुमारी ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके भाई राजा का इलाज दरभंगा में जारी है। उधर मृतका का शव मंगलवार को जैसे ही बेनीपट्टी पहुंचा, परिजनों में कोहराम सा मच गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका की मां सुनीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। इधर, सूचना मिलने के बाद बेनीपट्टी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों एवं बिजली करंट की चपेट में आने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि मृतका के पिता का निधन हो चुका है। वे दो भाई और दो बहन सहित 4 भाई बहन थें। जिसमें मृतका सबसे छोटी और उसका जख्मी हुआ भाई सबसे बड़ा है। हादशे को लेकर गूस्साए लोगों ने बेनीपट्टी उमगाँव सरक को जाम कर दिया। जिसे पदाधिकारियों द्वारा समझा बूझा कर कूछ देर बाद सरक से हटा कर यातायात बहाल करवा दिया गया।




