रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी राजधानी पटना में विदेशी शराब तस्करी जा रही है। इसी क्रम में पटना उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने पटना एम्स के समीप से एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है। कार की डिक्की में विदेशी शराब देख कर पुलिस भी हैरान रह गई। जब्त शराब की कीमत 2.50 लाख रुपए आंकी गई है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जहाँ पूछताछ में बताया कि आरा भोजपुर से पटना डिलीवरी देने आया था।



