रिपोर्ट- मलय झा!
बिहार में पंचायती राज में काम करने वाले समवेदक की अब खैर नहीं । गुणवत्ता विहीन काम करने वाले संवेदक होंगे ब्लैक लिस्टस्टेट । उक्त बातें पूर्णिया में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही । उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन के गुणवत्ता की जांच जगह-जगह जाकर वे खुद कर रहे हैं और जहां भी कार्यों में अनियमितता पाई जा रही है,वैसे संवेदक को ब्लैकलिस्टेड कर कार्यवाही की जा रही है । दीपक प्रकाश ने कहा कि परिसीमन के बाद पंचायत का चुनाव कराया जाएगा । परिसीमन की प्रक्रिया 2011 के जनगणना पर आधारित होगी । उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग को करवानी है जिसमें विभाग पूरी तरह सपोर्ट कर रहा है । परिसीमन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी ।
बाईट – दीपक प्रकाश, पंचायती राज मंत्री, बिहार सरकार




