रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
भाजपा के पूर्व सांसद रमा देवी व पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के घर में भीषण चोरी की घटना की अंजाम अज्ञात चोरों ने दी है।पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद का तबीयत खराब होने को लेकर भेड़ियारी गांव स्थित मकान में ताला बंद कर बीते 14 जून को दिल्ली इलाज के लिए गए हुए हैं। वहीं भाजपा के पूर्व सांसद रमा देवी अपने पैतृक गॉव भेडियारी कभी-कभी किसी कार्यक्रम को लेकर आती है।यहाँ बताते चले कि बिहार सरकार के पूर्व कबीना मंत्री स्वर्गीय बृज बिहारी प्रसाद की पत्नी भाजपा के पूर्व सांसद रमा देवी है एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद अनुज भाई है, श्याम बिहारी प्रसाद एवं रमादेवी के बीच देवर और भौजाई का रिश्ता है।
घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़ीयारी गांव स्थित भाजपा पूर्व सांसद रमा देवी के साथ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के आवास में बीते शनिवार की रात्रि में घर मे ताला बंद होने का फायदा उठा अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद की तबीयत बिगड़ने के उपरांत बीते कई माह से इलाज के लिए दिल्ली पूरे परिवार के साथ गए हुए हैं।
वही पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के आवास की साफ सफाई कर रहे हैं भिखारी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया स्वर्गीय बृज बिहारी प्रसाद की शहादत दिवस कार्यक्रम को लेकर 13 जून को पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद भेरियारी गांव आए थे इसके उपरांत 14 जून को घरों में ताला लगा पुण: दिल्ली इलाज के लिए पूरे परिवार के साथ चले गए। पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के आवास की साफ सफाई करने वाले व्यक्ति भिखारी पटेल ने कहा हमें केवल घरों की बाहरी गेट का चाबी मिला है मकान का नहीं।ऐसे में प्रतिदिन घरों के बाहरी हिस्सो का साफ सफाई कर अपने घर चले जाते है।सुबह जब मौके पर साफ सफाई करने पहुंचे तो घरों का ताला टूटा एवं गेट खुला हुआ था जिसकी जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम से पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद एवं उनके पुत्र को दे दिए हैं। जिसके बाद आदापुर थाना मौके पर पहुंच जांच कर रही है।
सूचना के उपरांत आदापुर थाना मौके पर पहुंची और चोरी की वारदात की जांच शुरू कर दी है वही चोरी की घटना की खुलासा को लेकर एफएसएल टीम एवं डॉग एस्कॉर्ट की टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है साथ ही चोरी की घटना हुई मकान का गृह स्वामी नहीं रहने के कारण पुलिस ने अपना ताला लगाकर सुरक्षित करते हुए जांच कर रही है।
घटना को लेकर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के पुत्र मृणाल किशोर ने बताया घटना की जानकारी मिली है,अभी तक हम लोग जब भी बाहर आ जाते हैं किसी प्रकार की चोरी की घटना नहीं हुई थी और ऐसे में चोरी की वारदात की सूचना मिली है पुलिस को फोन पर सूचना दे दी गई है पुलिस जांच कर रही है जल्द ही मामले को खुलासा आदापुर थाना के द्वारा कर लिया जाएगा।



