खगड़िया से शंखनाद के लिये विक्रम कुमार की रिपोर्ट!
खगड़िया पुलिस ने गोगरी थाना इलाके के जमालपुर बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक फर्जी आईएएस के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। हिरासत में लिया गया फर्जी आईएएस मनीष गुप्ता ने पूछताछ में अपने आप को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अंडर कवर एजेंट बताया!
गिरफ्तारी के बाबत खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह ने मनीष गुप्ता के बारे में जानकारी देते हुए बताया की फर्जी आईएस का कार्ड और उनकी निजी गाड़ी पर भारत सरकार लिखे बोर्ड के साथ-साथ बारहसिंघा के प्रतिबंधित सींग और विदेशों से इंपोर्ट किए गए लाखों रुपए मूल्य के विदेशी शराब, कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड, पांच आईफोन बरामद किए गए हैं। उसके पास से टेस्ला कम्पनी की कार भी मिली है, ये FSD श्रेणी की कार है!
एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मनीष गुप्ता के पिता रिटायर्ड प्रोफेसर थे! सूत्रों के अनुसार, उसका एक भाई कनाडा में रहता है जो एक सप्ताह पहले खगड़िया आया था फिर वापस लौट गया! सूत्रों के अनुसार उक्त कार का मालिक उसका विदेश में रहने वाला भाई है!फिलहाल हिरासत में लिए गए फर्जी आइएस मनीष गुप्ता को जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जाँच में जुटी है!




