15 से 18 वर्ष के छात्र -छात्राओं के लिए टीकाकरण हुआ प्रारंभ!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर कोरोना की तीसरी लहर के बाद भारत सरकार ने एक बड़ा अहम फैसला लिया है| इधर बिहार में संक्रमण अधिक बढ़ने की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 15 से 18 साल के किशोरों और किशोरियों के बीच कोरोना का टीका लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है|।ऐसे में विभिन्न संस्थानों और विभिन्न जगहों पर छात्र छात्राओं को कोविड के टीकाकरण को लेकर जागरूक कर रहे हैं| हालांकि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आज भागलपुर के सदर अस्पताल का निरीक्षण करते वक्त मीडिया को जानकारी दिया कि विभिन्न जगहों पर कोविड का केंद्र बनाया गया है जहां पर 15 से 18 वर्ष के बच्चे बच्चियां कोविड-19 टीका ले सकेंगे| हालांकि आपको बता दें कि ढनढनिया स्कूल में कोविड- 19 का टीकाकरण को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह था!

Join us on:

Leave a Comment