रिपोर्ट – अमित कुमार!
:डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हाथों में मोमबत्तियां लेकर विमल कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है।कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे राजू जायसवाल ने कहा कि सरकार हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि विमल कुमार हत्याकांड के सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग को लेकर यह शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया है और जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।”विमल कुमार हत्याकांड में सरकार हत्यारों को बचाने का काम कर रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए। न्याय की मांग को लेकर हमने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”
बाईट-राजू जायसवाल समाज सेवी दानापुर



